फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन न्यायालय के सामने सड़कों पर फैला अतिक्रमण

विज्ञापन
कासगंज के न्यायालय परिसर के बाहर लगा अतिक्रमण
विज्ञापन
कासगंज। सोरों-कासगंज मार्ग पर नवीन न्यायालय परिसर के सामने रातों रात अतिक्रमण होने से न्यायालय के सामने काफी भीड़ रहने लगी है। आलम यह है कि जाम की स्थिति बनी रहती है और क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बढ़ गया है। इसी के चलते लोगों ने पुलिस अधीक्षक से सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि जनपद न्यायालय भवन का 28 अक्तूबर को उद्घाटन किया गया था। उस दिन न्यायालय के सामने किसी ने भी अपना खोका आदि नहीं लगाया लेकिन उसके बाद रातों रात लोगों ने न्यायालय के सामने अपने खोके लगा कर शुरू कर दिया। इतना ही नहीं लोगों में सड़क के किनारों को घेरने की प्रतिस्पर्धा भी है।

इसी के चलते सड़क के दोनों ओर भीड़ रहने से सड़क पर दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया है। जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। एसपी ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस को अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें