एटा। फोन पर पिता द्वारा की गई गालीगलौज से क्षुब्ध आकर बेटी ने जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव दत्तेई निवासी अहवरन सिंह और उसकी पत्नी मीना देवी के बीच करीब डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। इसे लेकर मीना अपनी बेटी प्रतिज्ञा (24) और दो बेटाें के साथ अपने भाई के पास मुंबई में रहती है।
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि छह दिन पहले अहरवन सिंह ने फोन करके अपनी बेटी प्रतिज्ञा के साथ जमकर अभद्रता करते हुए गालीगलौज की थी। इसके बाद वह वहां से अपने गांव दत्तेई पहुंच गई। गांव पहुंचने के बाद युवती ने पिता की अभ्रदता से क्षुब्ध होकर विषाक्त खा लिया।
इसकी जानकारी होने पर परिवारीजनों ने युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवारीजनों ने बताया कि युवती का घरवाले कस्बा पिलुआ स्थित एकक्लीनिक पर उसका इलाज करा रहे थे। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिवारीजनों ने थाना मिरहची पुलिस को पुलिस को दी। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।