फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रदेश सरकार ने आम जन के लिए दर्जनों योजनाएं शुरू की है। इनका विभागीय अधिकारी पात्रों को लाभ मुहैया कराएं। साथ ही विकास और निर्माण कार्यों की सूची विधानसभा वार जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


यह निर्देश प्रदेश के खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बांट-माप, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने दिए। वह शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने 14वें वित्त आयोग के 15 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन योजना में लाभ से वंचित किसानों को योजना का लाभ अवश्य दिया जाए। प्रभारी मंत्री ने 31 दिसंबर तक जिले को खुले में शौच मुक्त कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, विधायक विपिन वर्मा डेविड, वीरेंद्र सिंह लोधी, सत्यपाल सिंह राठौर, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम न्यायिक रामअरज, एसडीएम ब्रजेश कुमार सिंह, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाहा, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी, ईडीएम अविरल तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें