फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में पहले चरण में होगा मतदान

विज्ञापन
CHUNAV
विज्ञापन
कासगंज। निकाय निर्वाचन के लिए शुक्रवार की शाम को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक जिले में 22 नवंबर को मतदान होगा। अधिसूचना जारी होते ही जिले में आचार संहिता लागू कर दी। प्रशासनिक मशीनरी एवं निर्वाचन विभाग चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव होंगे। कासगंज जिले में मतदान पहले चरण में 22 नवंबर को होगा। पहले चरण में चुनाव होने के कारण तैयारियों के लिए कम समय मिलेगा। ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने निर्वाचन विभाग सहित सभी अधिकारियों को चौकन्ना कर दिया है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन की व्यवस्थाओं में जुटे अधिकारी अपने अपने कार्य को समय से पूरा करें। जिले में तीन नगरपालिका परिषद एवं सात नगर पंचायतों में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि अधिसूचना के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। कोई भी नया कार्य अब नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें।

जगह जगह लगे अपने फ्लैक्स बोर्ड उतार लें। आचार संहिता का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची के प्रकाशन का कार्य भी पहले ही कर लिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें