फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से हड़ताल पर रहेंगे स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मी

विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपीएचएसपी के तहत जिला अस्पताल में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को दो माह से मानदेय नहीं मिला है। इस पर उन्होंने 22 अगस्त से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यूपीएचएसपी के तहत महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय, वार्ड आया के रूप में कुल 56 कर्मचारियों की संविदा पर तैनाती है। इन कर्मचारियों को जून और जुलाई 2017 का मानदेय नहीं मिल रहा है। वहीं, तीसरा महीना पूरा होने को आ रहा है।

परेशान कर्मचारियों ने 22 अगस्त से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूपीएचएसपी संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य निदेशक ने 20 अगस्त तक मानदेय प्रदान करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बाद भी मानदेय नहीं मिल सका।
विज्ञापन


यदि 21 अगस्त को मानदेय खातों में नहीं भेजा जाता है तो 22 अगस्त से वे लोग हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान जो भी अव्यवस्थाएं होंगी उसके लिए शासन व विभाग जिम्मेदार होगा।

उधर जिला अस्पताल में कर्मचारियों की पहले से ही कमी चल रही है। यदि संविदा कर्मचारी हड़ताल पर जाते हैं तो अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं। विभाग को इसके लिए सतर्क रहना होगा।

वहीं मैनेजर वरुणा पूनम ने बताया कि कर्मचारियों की समस्या को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है कि सोमवार तक मानदेय कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें