फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्पलाइन 181 जल्द होगी शुरू

विज्ञापन
हेल्पलाइन के लिए मिली गाड़ी के साथ काउंसलर।
विज्ञापन
एटा। जिले में महिला हेल्पलाइन 181 के संचालन के लिए आशा ज्योति केंद्र खोलने की तैयारी हो चुकी है। शासन ने ज्योति केंद्र के लिए अलग से बोलेरो आवंटित कर तीन काउंसलर और पुलिस स्टाफ नियुक्त कर दिया है। केंद्र में सिर्फ महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान उनके घर जाकर किया जाएगा।
विज्ञापन


आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर पूजा मिश्रा ने बताया कि सीएमओ दफ्तर के पास महिला हेल्प लाइन 181 के लिए आशा ज्योति केंद्र बनकर तैयार हो चुका है। अब छात्राओं से छेड़छाड़, छींटाकशी, महिलाओं का दहेज के लिए ससुराल में उत्पीड़न, मारपीट, उत्पीड़न, रेप, रेप की कोशिश, ऐसिड अटैक जैसे मामलों का निस्तारण और रिपोर्ट दर्ज कराने का काम आशा ज्योति केंद्र में किया जाएगा।

सीएमओ ने बताया कि शासन ने केंद्र के लिए अलग से बोलेरो आवंटित की है। पीड़ित महिला को 181 पर फोन कर शिकायत दर्ज करानी होगी। यूपी डायल-100 की तर्ज पर कॉल लखनऊ में रिसीव होगी और शिकायत दर्ज होते ही एटा में बैठी आशा ज्योति केंद्र की टीम पुलिस बल के साथ पीड़िता के घर जाकर समस्या का निस्तारण कराएगी। मामला गंभीर होने पर ज्योति केंद्र की काउंसलर काउंसलिंग कर रिपोर्ट भी दर्ज कराएंगी। आशा ज्योति केंद्र की काउंसलर प्रवेश यादव और रोली यादव ने बताया कि शासन पीड़िता और टीम की सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबल, एक एसआई और दो होमगार्ड की ड्यूटी टीम के साथ लगाई गई है।
विज्ञापन


गर्भवतियों को मुफ्त में मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
सीएमओ डा. आरसी पांडेय ने बताया कि जलेसर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अब मुफ्त में अल्ट्रासाउंड कराने की सुविधा मिलेगी। विभाग ने जलेसर के गौतम नर्सिंग होम से टाईअप किया है। गर्भवती को सरकारी अस्पताल का पंजीकरण कार्ड लेकर जाना होगा। एक अल्ट्रासाउंड के एवज में विभाग नर्सिंग होम को 255 रुपये का भुगतान करेगा। आने वाले समय में मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा जिला मुख्यालय पर भी मिलेगी। इसके लिए विभाग पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर से टाई अप करने की कोशिश में है। अलीगंज में पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर नहीं होने के कारण वहां की गर्भवती महिलाओं को सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें