फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग उगलती गर्मी से बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
गरमी से बचने को मुंह ढककर जाती युव‌त‌ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। गर्मी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तेज धूप के साथ तापमान भी 42 के पार ही बना हुआ है। रविवार को भी पारा 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के मिजाज को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सप्ताह गरमी का कहर और टूटेगा।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे के बाद से ही सूर्य की किरणों ने ऐसी आग बरसाई कि लोग बेहाल हो उठे। गर्म लू के साथ उड़ने वाली धूल ने लोगों को परेशान कर दिया। देर शाम तक लू के थपेड़े और भीषण गर्मी की मार मुसीबत का सबब बनी रही।

रविवार को सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुए लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया। तेज धूप से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। पूरे दिन शरीर को जला देने वाली चली गर्म लू के चलते दोपहर में प्रमुख सड़कों और बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा।
विज्ञापन


देर शाम तक चली गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। घर से निकलने से पहले लोगों को तेज धूप से बचाव के लिए इंतजाम भी करने पड़े लेकिन सारे इंतजाम लू और गर्मी के बीच बेकार साबित हुए। उधर, चार दिन पूर्व हुई बारिश के बाद से लगातार तापमान बढ़ रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त बना हुआ है। वहीं घटता-बढ़ता तापमान लोगों को बीमार भी बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें