फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दिन में जुटाए संक्रमितों के 12 नमूने, जीनोम सीक्वेंसिंग को भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज ने 17 संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे हैं। इनमें मथुरा के पांच नमूने शामिल हैं। लखनऊ के केजीएमयू में वायरस के स्वरूप की जांच के बाद रिपोर्ट आएगी। दूसरी लहर में अभी तक 90 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन

एसएन की वायरोलॉजी लैब प्रभारी आरती अग्रवाल ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के इक्का-दुक्का ही मामले आ रहे हैं। ऐसे में बीते 40 दिन में 12 लोगों के नमूने एकत्रित किए हैं। इनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है। पांच नमूने मथुरा निवासियों के हैं। अन्य जिलों में संक्रमण के मामले नहीं आने के कारण नमूने एकत्रित नहीं हो पाए हैं, इस कारण अभी दो ही जिलों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। जून में सबसे ज्यादा दो बार में 60 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जुलाई में 15 और इस बार भी 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
41 की आई है रिपोर्ट, 26 में डेल्टा एक में कप्पा वैरिएंट मिला
अभी तक 90 नमूनों में से 41 लोगों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट आ चुकी है। इनमें से 26 नमूनों में वायरस का डेल्टा वैरिएंट और एक में कप्पा वैरिएंट मिला है। इनमें से आगरा में 17 व्यक्तियों में डेल्टा और एक में कप्पा वैरिएंट मिला है। बाकी के मैनपुरी, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, सहारनपुर के रहे। कोरोना वायरस की पहली लहर में दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन और एक अज्ञात स्ट्रेन का भी मामला मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें