फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार: फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा में 12 मरीजों की मौत, आगरा में डेंगू के दो और मरीज

Thu, 09 Sep 2021 11:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद जिले में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां एक महीने में 111 मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में अधिकतर बच्चे थे। अभी भी हालात में कोई सुधार नहीं है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्डों में बेड फुल हैं। निजी अस्पतालों में भी मारामारी है।   
विज्ञापन
वायरल फीवर डेंगू इन मथुरा फिरोज़ाबाद मैनपुरी: सौ शैय्या अस्पताल, फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप थम नहीं रहा। दिन-ब-दिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। फिरोजाबाद जिले में बुधवार को डेंगू-वायरल फीवर से पांच बच्चों समेत आठ मरीजों की मौत हो गई। मथुरा में फरह ब्लॉक के गांव रहीमपुर में तीन वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। मैनपुरी जिले में भी तीन मरीजों की जान चली गई है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। यहां एक महीने में 111 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा बच्चे हैं। बुधवार को रानी नगर निवासी यश (5) पुत्र रवि राठौर, सिमरन (15) पुत्री पुत्तन सिंह, सुमन (18) पुत्री राजेश यादव निवासी मोहल्ला जलेसर रोड मंगलम धर्मकांटा की मौत हो गई।  

मां की दर्द भरी पुकार: मेरे लाल का बदन तप रहा है, भर्ती कर लो डॉक्टर साहब... एक बेटा खोने के बाद दूसरे को बचाने की गुहार
विज्ञापन


झलकारी नगर निवासी काजल (20) पत्नी धर्मवीर, दिया अग्रवाल (17) पुत्री सौरभ अग्रवाल निवासी महाराजा अग्रसेन स्कूल के पास, ओमनगर निवासी सनम (9) पुत्री  सोबरन, टूंडला के गांव टीकरी में मनीष (17) पुत्री अशोक कुमार, नगला गोकुल में छह वर्षीय शिवांग पुत्र सुरेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन

मैनपुरी में तीन की मौत
मैनपुरी जिले में बुखार से रामप्रताप सिंह (65) निवासी गांव रठेरा,  पूजा (29) पत्नी सौरभ निवासी गांव खटिकपुर, सुग्रीव (65) निवासी मोहल्ला दरगाई, घिरोर की मौत हुई है। उधर, मथुरा में फरह ब्लॉक के गांव रहीमपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम ईशू पुत्री अनिल की मौत हो गई। 

आगरा में दो बच्चों में मिला डेंगू
आगरा में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इनसे एक कछपुरा और दूसरा नाऊ की सराय का है। यह दोनों ही बच्चे हैं। यह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक आगरा में 12 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। दो दिन में डेंगू के 128 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि कछपुरा में 15 साल की किशोरी में डेंगू मिला है। दूसरा मरीज 11 साल का बच्चा है, जो नाऊ की सराय का रहने वाला है। इन दोनों को ही तीन-चार दिन से बुखार न टूटने पर निजी लैब में जांच कराई थी, जहां पॉजिटिव मिलने के बाद एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, आठ बच्चों में डेंगू पुष्ट हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें