मैनपुरी में तीन की मौत
मैनपुरी जिले में बुखार से रामप्रताप सिंह (65) निवासी गांव रठेरा, पूजा (29) पत्नी सौरभ निवासी गांव खटिकपुर, सुग्रीव (65) निवासी मोहल्ला दरगाई, घिरोर की मौत हुई है। उधर, मथुरा में फरह ब्लॉक के गांव रहीमपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम ईशू पुत्री अनिल की मौत हो गई।
आगरा में दो बच्चों में मिला डेंगू
आगरा में डेंगू के दो और मरीज मिले हैं। इनसे एक कछपुरा और दूसरा नाऊ की सराय का है। यह दोनों ही बच्चे हैं। यह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। अब तक आगरा में 12 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। दो दिन में डेंगू के 128 संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके दीक्षित ने बताया कि कछपुरा में 15 साल की किशोरी में डेंगू मिला है। दूसरा मरीज 11 साल का बच्चा है, जो नाऊ की सराय का रहने वाला है। इन दोनों को ही तीन-चार दिन से बुखार न टूटने पर निजी लैब में जांच कराई थी, जहां पॉजिटिव मिलने के बाद एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या 12 हो गई है। बच्चों की संख्या सबसे अधिक है, आठ बच्चों में डेंगू पुष्ट हुआ है।