फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: दिसंबर तक 12 स्टेशन का निर्माण होगा पूरा, दोनों काॅरिडोर पर मेट्रो से कर सकेंगे सफर

Mon, 11 May 2026 11:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन अगले महीने से चलने लगेगी। इसके अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा पर तेजी से निर्माण हो रहा है। ये भी दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे और मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : आगरा मेट्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) की दिसंबर तक 12 मेट्रो स्टेशन शुरू करने की योजना है। इसके लिए दोनों कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। मशीनें भी बढ़ा दी हैं। ट्रैक और सिविल कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट भी बन रही है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दिसंबर तक पहला कॉरिडोर पूरा हो जाएगा। इसमें 12 स्टेशन हैं और अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर तक छह स्टेशनों तक मेट्रो चल रही है। इसके आगे के पांच स्टेशन आईएसबीटी तक मेट्रो ट्रेन अगले महीने से चलने लगेगी। इसके अगले दो स्टेशन गुरु का ताल और सिकंदरा पर तेजी से निर्माण हो रहा है। ये भी दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे और मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। 

दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक पांच स्टेशन है। इनका ट्रैक लगभग बन चुका है। स्टेशन का कार्य 3 महीने में पूरा हो जाएगा। अक्तूबर से ट्रायल होंगे और दिसंबर में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक लोग मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इस तरह से दिसंबर में 12 स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। बाकी के आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल जून तक तैयार होकर मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें