फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्र संसद की प्रधानमंत्री बनीं दृष्टि शर्मा, प्राची शर्मा ने ली न्यायाधीश पद की शपथ, विद्या भारती सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित हुआ छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को छात्र संसद एवं शिशु भारती के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कस्बा चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


समारोह में छात्र संसद की प्रधानमंत्री दृष्टि शर्मा, न्यायाधीश प्राची शर्मा, सेनापति कौशल, वंदना प्रमुख साक्षी शर्मा को शपथ दिलाई गई। वहीं, शिशु भारती के अध्यक्ष दिव्यांशु, मंत्री अनमोल शर्मा, सेनापति दिलीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने पद की शपथ ली। इस दौरानचौकी इंचार्ज प्रमोद यादव ने कहा कि छात्र संसद बच्चों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह बघेल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन साहूकार सिंह ने किया। समारोह में प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह भगोर, आचार्य गुरदयाल सिंह, रामसेवक, देवी सिंह, ओम शर्मा, जितेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, रामअवतार, ज्योति, रोहिणी सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें