फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज पुलिस की बड़ी उपलब्धि, 1 गोल्ड सहित हांसिल किए 12 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जिले की पुलिस ने एक गोल्ड सहित 12 मेडल हासिल कर नया इतिहास रचा है। नोएडा कासगंज चर्चित हत्याकांड व रायफल लूटकांड की घटना के खुलासे पर एसपी को गोल्ड मेडल व पटियाली के सीओ सहित 12 पुलिसकर्मियों को सिल्वर मेडल के लिए चयनित किया है। इन्हें पुलिस महानिदेशक की ओर से गणतंत्र दिवस पर प्रशंसा चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुए हैं, जबकि पटियाली सीओ आरके तिवारी का सिल्वर, निरीक्षक छोटे लाल को प्लेटिनियम एवं उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी, मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार, हृदेश कुमार, सुधीर कुमार, अश्वनी कुमार, अबन कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, प्रेमपाल सिंह सिल्वर मेडल के लिए चयनित किए गए हैं। यह सम्मान नोएडा कासगंज चर्चित हत्याकांड व रायफल लूट खुलासे के लिए मिले हैं। पुलिस टीम को गोल्ड व सिल्वर मेडल के लिए चयन किए जाने पर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। एएसपी अनिल कुमार, सीओ सिटी दीपकुमार पंत, सीओ सहावर अजीत चौहान, कोतवाली प्रभारी रमेश भारद्वाज, उपनिरीक्षक भूदेव प्रसाद सहित अन्य अफसरों व कर्मियों ने खुशी जाहिर की है।
यह था नोएडा कासगंज चर्चित हत्याकांड
वर्ष 2018 में महिला सिपाही के इश्क के जुनून में अलीगढ़ के गांव गंगीरी निवासी राकेश ने अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी थी। उसके बाद अपनी ही कदकाठी के दोस्त की ढोलना थाना क्षेत्र में रेल लाइन किनारे सिर विहीन शव फेंक दिया। इस घटना का खुलासा लगभग तीन साल बाद पिछले साल सितंबर माह में डीएनए रिपोर्ट से हुआ। उसके बाद मुख्य आरोपी, उसकी प्रेमिका सहित 6 आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

यह था रायफल लूटकांड
कासगंज सोरोंजी मार्ग पर 18 अगस्त की रात कार सवार लुटेरों ने अमेजन कंपनी के वेयर हाऊस पर शटर काटने की कोशिश की। कोबरा मोबाइल की गश्ती पुलिस के आरक्षी अभिषेक प्रताप से बदमाशों ने इंसास रायफल को लूट लिया और आरक्षी रवि पर भी हमला किया। इस घटना के खुलासे में एसपी रोहन बोत्रे ने पूरी टीम लगाई। 25 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ में रायफल लूट का आरोपी बदमाश पवन घायल हुआ और रायफल बरामद हुई। जबकि 12 अक्टूबर को एक बदमाश कोलकाता से गिरफ्तार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें