फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 11वीं के छात्र ने दी लूट की सूचना, रात में पांच घंटे दौड़ती रही पुलिस, सामने आया यह सच

Tue, 28 Sep 2021 11:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र ने रविवार रात लूट की फर्जी सूचना देकर पुलिस को पांच घंटे दौड़ाया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्र ने बताया उसने पिता से पैसे लेने के लिए कहानी बनाई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस कंट्रोल रूम पर रविवार रात नौ बजे एक छात्र ने फोन कर कहा कि वह 11वीं में पढ़ता है। पिता की परचून की दुकान से साइकिल पर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये लूट लिए। यह सूचना मिलने के बाद ताजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन


पुलिस ने छात्र से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस पर उसने घटना एक स्कूल के बाहर होना बताई। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी देखने शुरू तो छात्र ने घटनास्थल राजपुर चुंगी से जाने वाले सुनसान रास्ते पर बताया। यह इलाका सदर में आता था। सूचना पर सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। 

मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेगी एसआईटी, क्राइम सीन खंगाल रही टीम
विज्ञापन


पुलिस ने साइकिल के बारे में पूछा तो छात्र ने बताया कि साइकिल बदमाशों ने तोड़कर फेंक दी। इसके बाद कहा कि साइकिल दोस्त के घर है। पुलिस ने उसके दोस्त के घर जाकर देखा तो साइकिल ठीक हालत में थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो छात्र ने फर्जी लूट सूचना देने की बात स्वीकार की। 
विज्ञापन


आगरा-ग्वालियर हाईवे पर भीषण हादसा: पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों में लगी आग, तीन बाइकें भी जलकर राख

छात्र ने बताया कि पिता रुपये देने से मना करते हैं, इसलिए पिता से रुपये लेने के लिए लूट की कहानी बनाई। छात्र की झूठी सूचना पर रात दो बजे तक पुलिस को दौड़ना पड़ा। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि छात्र ने अपनी गलती मान ली है। छात्र को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें