फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंधतंत्र ने प्रधानाचार्य को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। कस्बा के सहायता प्राप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की फर्जी डिग्री मामले में प्रबंधतंत्र ने बैठक कर प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच कमेटी बनाकर जांच शुरू करा दी है। कमेटी की रिपोर्ट आते ही प्रधानाचार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराकर उनसे वेतन रिकवरी किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कस्बा मारहरा के आरएबी इंटर कालेज के एक टीजीटी शिक्षक प्रेमपाल सिंह ने पदोन्नति पाने के लिए एमए अर्थशास्त्र की फर्जी डिग्री लगाकर प्रवक्ता पद पर पदोन्नति पा ली थी। पदोन्नति के बाद प्रबंधतंत्र की सजातीयता के चलते वरिष्ठ प्रवक्ता को हटाकर प्रेमपाल सिंह को प्रधानाचार्य बना दिया गया। मामले की शिकायत के बाद डिग्रियों का विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया गया। जिसमें डिग्री फर्जी पाई गई। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता से उठाया। खबर का संज्ञान लेते हुए प्रबंधतंत्र ने प्रबंध समिति की आपातकालीन बैठक बुलाकर प्रधानाचार्य को निलंबित किए जाने के आदेश जारी करते हुए जांच समिति गठित कर दी। जांच समिति को एक माह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के आदेश जारी किए हैं। प्रबंधतंत्र का कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अभी चार शिक्षक और भी हैं संदेह के घेरे में
मारहरा। कालेज में अभी चार शिक्षकों पर भी गाज गिरने वाली है। जिनमें एक शिक्षक ने पदोन्नति पाने के लिए एमए की डिग्री का प्रयोग किया है जबकि वह शिक्षक परीक्षा की तिथियों में कालेज में ड्यूटी करता रहा है। प्रबंधतंत्र ने इस शिक्षक को 45 बिंदुओं पर रिपोर्ट के लिए तीन बार नोटिस जारी किया लेकिन एक भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें