एटा। जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत आठवीं कक्षा के छात्र ने संदिग्ध हालात में जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसका एक निजी क्लीनिक में इलाज करा रहे है।
कस्बा अलीगंज के मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी ओमशिव (13) पुत्र सोबरन सिंह सकीट रोड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार को उसने विद्यालय में संदिग्ध हालात में जहरीली दवा पी ली। इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। यह देखकर विद्यालय के शिक्षक सुनील भारद्वाज ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसका शहर के एक निजी क्लीनिक पर इलाज करा रहे है। छात्र ने बताया कि उसकी विद्यालय में एक छात्र के साथ मारपीट हो गई थी। इसके बाद उसने खुजली पर लगाने वाली दवा को पी लिया था। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। छात्र के पिता ने बताया कि छात्र ने मामले की कोई जानकारी नहीं दी थी।