फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: प्रश्नपत्र देख दूर हो गया परीक्षा का डर, पहली बार हाईस्कूल के दिखे उत्साहित 

Tue, 12 Feb 2019 07:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
परीक्षा के बाद उत्साहित दिखे स्टूडेंट्स
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सात फरवरी से ही शुरू हो गई हैं। हाईस्कूल के अधिकतर परीक्षार्थियों की मंगलवार को ही पहली परीक्षा दी। पहली पाली में हिंदी की परीक्षा थी। बोर्ड परीक्षा में पहली बार शामिल होने के संबंध में तमाम परीक्षार्थी डरे हुए थे। प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थियों का डर दूर हो गया। सभी प्रश्न आसान लगे। परीक्षार्थियों ने खूब लिखा। अधिकतर परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय से पहले प्रश्नपत्र हल कर लिया।
विज्ञापन


हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र इसलिए भी आसान लगा कि वैकल्पिक व अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को छोड़कर बाकी सभी प्रश्नों में विद्यार्थियों के पास विकल्प था। इससे भी परीक्षार्थियों को हल करने में सुविधा हुई। श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज की छात्रा खुशी गौतम का कहना है कि प्रश्नपत्र आसान रहा। जो पढ़ाया गया था, उसी में से सारे प्रश्न पूछे गए थे। इसी विद्यालय की छात्रा स्नेहा प्रजापति का कहना है कि शिक्षकों का मार्गदर्शन काम आया। पढ़ाई ठीक से की थी, प्रश्नपत्र आसान लगा।

नेशनल मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा अल्सवा के मन में परीक्षा के संबंध में डर था। पहला प्रश्नपत्र बहुत अच्छा गया, इससे मन से डर भी दूर हो गया है। बाकी परीक्षा के संबंध में उत्साह बढ़ा है। बालाजी इंटर कॉलेज के छात्र जीतू श्रीवास्तव का कहना है कि बोर्ड परीक्षा का जो डर था, हिंदी विषय की परीक्षा देने के बाद निकल गया है। आसान प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें