फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जामंत्री ने 220 केवी बिजलीघर का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुंहा (मथुरा)। वृंदावन और कोसीकलां को भरपूर बिजली देने के लिए 220 केवी का बिजली घर बनाया जाएगा। जिसकी लागत 92 करोड़ आ रही है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इसकी आधारशिला शुक्रवार को रखी।
विज्ञापन


शुक्रवार को जैंत-भरतिया मार्ग पर ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने 220 केवी बिजलीघर का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुए शिलान्यास के दौरान ऊर्जामंत्री ने बताया कि इस बिजलीघर के निर्माण पर 92 करोड़ से अधिक की लागत आएगी। दो साल में 220 केवी बिजलीघर बनकर तैयार हो जाएगा।

नए बिजलीघर के बन जाने से वृंदावन व कोसीकलां, चौमुंहा व आसपास भरपूर बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों के घर से अंधेरे को दूर कर रही है। अब तक 94 लाख लोगों को लाभ मिला है। एक लाख 26 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई है।
विज्ञापन



इस मौके पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एसके वर्मा, निदेशक ट्रांसमिशन आरपी दुबे, एसई देहात विनोद कुमार गंगवार, गोवर्धन के विधायक कारिंदा सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, चेतन स्वरूप पाराशर, विनोद अग्रवाल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें