एटा। जवाहरतापीय परियोजना का लखनऊ से आए पावर ट्रांसमिशन निगम के प्रबंध निदेशक सेंथिल पांडयन ने प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जसिमें आवासीय कॉलोनी और रेलवे लाइन की जमीन अधिग्रहण को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर से रिपोर्ट ली। इसके बाद अधिकारियों को प्लांट के कार्य में तेजी लेकर आने के निर्देश दिए।
शनिवार को एमडी सेंथल पांडयन ने आवासीय कॉलोनी को लेकर महेन्द्र सिंह तंवर से कहा कि अगर मलावन में लोगों को जमीन देने में परेशानी है तो वह पांच किमी के एरिया में दूसरी जगह कहीं भी जमीन का प्रस्ताव बनाकर हमारे पास भेज दें।
इसके अलावा उन्होंने रेलवे लाइन को अधिग्रहण की जानकारी प्राप्त की। जिस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि 1600 किसानों ने अपनी सहमति दे दी है। इसके बाद प्लांट का निर्माण कार्य कर रही दूसान के अधिकारियों को कार्य में तेजी लेकर आने के निर्देश दिए, जिससे समय रहते प्लांट का संचालन किया जा सके। वहीं कानून व्यवस्था और पिछले दिनों हुई सरिया चोरी को लेकर पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।