फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सहावर के कस्तूरबा में 39 छात्राएं बुखार से पीड़ित

विज्ञापन
अब सहावर के कस्तूरबा में 39 छात्राएं बुखार से पीड़ित - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
कासगंज। जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। कासगंज, पटियाली और गंजडुंडवारा के स्कूलों के बाद अब सहावर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 39 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली।
विज्ञापन

सहावर का कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ग्राम फरोली में संचालित हो रहा है। इस विद्यालय में डा. शिशिर प्रताप सिंह, की टीम छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची। परीक्षण में 39 छात्राओं में बुखार की शिकायत मिली। पटियाली के कस्तूरबा विद्यालय में भी संक्रामक रोग फैलने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि कासगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को एक छात्रा की बुखार से मोत हो गई थी। इसके बाद जांच में 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली। इस मामले की जांच चल रही है। इसी तरह सोमवार को गंजडुंडवारा में 27 छात्राएं बुखार से तथा 55 छात्राएं चर्म रोग से पीड़ित मिली। पटियाली के चिकित्सा अधीक्षक डा.कुलदीप ने बताया कि बुधवार को कस्तूरबा विद्यालय में टीम भेजकर छात्राओं का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।
कस्तूरबा में 39 छात्राएं मिली बुखार से पीड़ित
कासगंज। सहावर के ग्राम फरोली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा. शिशिर प्रताप सिंह, की टीम ने परीक्षण किया। विद्यालय में 39 छात्राएं बुखार से पीड़ित पाई गई। पटियाली के रमपुरा नगला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी छात्राएं संक्रामक रोगों से पीड़ित हो रही है। पटियली के अधीक्षक कुल्दीप ने बताया कि बुधवार को विद्यालय में टीम भेजकर छात्राओं का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांसद के गोद लिए गांव में भी फैला बुखार
कागसंज। सांसद के गोद लिए गावं औरंगाबाद में भी संक्रामक रोग अपने पैर पसार चुके हैं। गांव में लगाए शिविर का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राठौर ने फीता काटकर किया। डॉ. अमित कुमार ने 385 मरीजों परीक्षण किया। इसमें 110 बुखार, 226 त्वचा रोग, 21 दस्त, 20 जोड़ों के दर्द के मरीजों मिले। 10 मरीजों की स्लाइट ली गई। हथोड़ावन में भी स्वास्थ कैंप शुभारंभ भाजपा नेता राजू चौहान ने किया। डॉ. हेमंत 285 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें बुखार के 70, त्वचा रोग 140, दस्त 15 सर्दी जुकाम 50, जोड़ों का दर्द 5 लिकोरिया के 5 मरीज मिले।
शिविर में छात्र छात्राओं का किया परीक्षण
गंजडुण्डवारा। रष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरि नारायन इंटर कालेज और एमआर शेरवानी कालेज गंजडुंडवारा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में 850 छात्र छात्राओं का परीक्षण किया गया। सभी को दवा दी गईं। प्रधानाचार्य डा. जगदीश प्रसाद वर्मा एमआर शेरवानी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य इंतजार अहमद श्यामवीर सिंह, दिनेश चंद्र डा. अमित मिश्रा, काउसलर जंयत कुमार नगर भाजापा अध्यक्ष रिषी अग्रवाल विधान सभा संयोजक आईटी सेल राम प्रताप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें