फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रकम जमा कराने गए कारोबारी के 71 हजार पार

विज्ञापन
डैमो - फोटो : google
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव की सिंडीकेट बैंक में एक लाख रुपये जमा कराने गए साइकिल कारोबारी के 71 हजार रुपये किसी ने पार कर लिए। बैंक के काउंटर पर पालिथीन से रुपये निकालते वक्त इसका पता चला तो कारोबारी बेहोश हो गया। इससे बैंक में खलबली मच गई। होश में आए कारोबारी ने देखा तो पालिथीन कटी हुई थी। काउंटर पर खड़ी दो किशोरियां गायब थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
विज्ञापन


थाना बलदेव के गांव जटौंरा निवासी प्रमोद कुमार गर्ग पुत्र रघुनंदन प्रसाद गर्ग जटौंरा में साइकिल की दुकान करते हैं। शुक्रवार दोपहर वह पालिथीन में रखकर एक लाख रुपये बलदेव की सिंडीकेट बैंक में जमा कराने गए। यहां काउंटर पर पालिथीन से धनराशि निकाली तो 71 हजार कम निकले।

यह देख कारोबारी गश खाकर बैंक में गिर गया। बैंक प्रबंधक और कर्मचारी उसे होश में लाए। पालिथीन में कट लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कारोबारी के बराबर में खड़ी दो किशोरियां गायब थी, लेकिन उनका चेहरा साफ नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो दोनों किशोरियों ने पालीथिन काटकर 71 हजार रुपये पार किए है। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों किशोरियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें