फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सदस्यों के लिए 298 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए 23 मार्च को दीवानी में बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में मतदान शुरू होगा। 25 पदों के लिए 298 प्रत्याशी मैदान में हैं। पीठासीन अधिकारी सहित पांच चुनाव अधिकारी चुनाव कराएंगे। 649 सदस्यों से मतदान कराने के लिए सभाकक्ष में आठ बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के लिए 23 और 24 मार्च को दीवानी में बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होगा। शाम पांच बजे तक जिले के 649 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 25 पदों के लिए 298 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। रिटर्निंग आफीसर न्यायमूर्ति राजाराम यादव ने डीजीसी फौजदारी सुभाष चंद्र यादव को पीठासीन अधिकारी बनाया है। चुनाव संपन्न कराने के लिए डीजीसी सिविल उस्मान अली, डीजीसी राजस्व सुधाकर मिश्रा, अतिरिक्त डीजीसी सिविल महेश चंद्र यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव अजीत नरायन सिंह चौहान को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

रिटर्निंग आफीसर न्यायमूर्ति राजाराम यादव, बार कांउसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव पूर्व जज आरसी मिश्रा ने गुरुवार को पीठासीन अधिकारी से मोबाइल पर संपर्क करके तैयारियों की समीक्षा की। पीठासीन अधिकारी डीजीसी फौजदारी की देखरेख में चुनाव संपन्न कराने के लिए बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में आठ बूथ बनाए गए हैं। बार काउंसिल की मतदाता सूची में पंजीकृत मतदाताओं के लिए मतदान करते समय बार काउंसिल द्वारा जारी परिचय पत्र अथवा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें