फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रिश्ते के विरोध पर किया था पत्नी का कत्ल

विज्ञापन
Jharkhand Police Gangrape
विज्ञापन
पटियाली। तकरीबन दो महीने पहले गांव नगला भुज में वीरावती की गोली मारकर हत्या का खुलासा हो गया है। दूसरी महिला से नाजायज ताल्लुक के विरोध पर पति केहरी ने उसका कत्ल किया था। छानबीन में यह खुलासा होने पर पुलिस ने पति को पकड़ा और तमंचा-कारतूस बरामद कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम नगला भजू में 31 जनवरी की शाम सात बजे वीरावती पत्नी केहरी सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी। वीरावती के पति केहरी सिंह ने गांव के ही उपेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि पति ने ही वीरावती की हत्या की है।

पुलिस ने केहरी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ में पहले तो केहरी सिंह ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, फिर बताया कि उसका अवैध रिश्ता गांव की एक महिला से है। इसकी भनक लगने पर पत्नी वीरावती लगातार विरोध कर रही थी। रोज झगड़ा होता था। इसी वजह से उसे गोली मार दी।
विज्ञापन




कोतवाली निरीक्षक जय सिंह परिहार ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे नरदोली चौराहा से केहरी सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर, एक खोखा और दो कारतूस बरामद किए गए। कोतवाली पुलिस ने केहरी सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें