मैनपुरी। प्रदेश सरकार और विधायकों का एक साल पूरा होने जा रहा है। जिले की जनता ने सपा के तीन और भाजपा के एक विधायक को चुनकर विधानसभा भेजा था। अब जनता यह जानना चाहती है कि उन्होंने जिस जनप्रतिनिधि को चुना, आखिर उन्होंने एक साल में जनता के लिए क्या किया। खासतौर से उन वादों का क्या हुआ जो उन्होंने चुनाव में किए थे।
बात सदर विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां से जनता ने सपा के राजकुमार यादव उर्फ राजू को दूसरी बार विधायक चुना है। अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सदर विधायक जिले को किसी बड़ी योजना की सौगात नहीं दिला सके है। इसके पीछे उनका तर्क सपा सरकार का न होने है। विधायक फरवरी के आखिर तक अपनी निधि से 45.500 लाख रुपये ही खर्च कर सके हैं।
चुनाव के दौरान यह किए वादे
-विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछेगा
-गांव और मोहल्लों में सीसी मार्ग बनाए जाएंगे
-24 घंटे बिजली दिलाई जाएगी
-पेयजल समस्या दूर करने के लिए हैंडपंप लगेंगे
-युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए किसी उद्योग की स्थापना कराएंगे
-सीवर लाइन चालू कराई जाएगी
विधायक निधि का लेखा-जोखा (28 फरवरी 2018 तक)
आवंटित निधि संस्तुति परियोजनाएं स्वीकृत परियोजनाएं कुल व्यय
150 लाख 30 9 45.500 लाख