फिरोजाबाद। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव की सुरक्षा में लगे गनर को पुलिस लाइन में आमद नहीं कराने, और सरकारी हथियार जमा नहीं करने पर निलंबित कर दिया है।
सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने शिकोहाबाद थाने में 2015 में दर्ज कराए 120 बी और 307 के मामले में पांच मार्च को एडीजे प्रथम आरपी सिंह की अदालत में सरेंडर किया था। अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा था।
एसएसपी डा.मनोज कुमार ने विधायक सिरसागंज हरिओम यादव की सुरक्षा में तैनात गनर अशोक कुमार को लाइन में आमद दर्ज कराए जाने व सरकारी हथियार और कारतूस जमा कराने के आदेश दिए थे। लेकिन उक्त गनर ने न तो पुलिस लाइन में वापसी की और न ही सरकारी असलाह व कारतूसों को जमा कराया। इस मामले में एसएसपी डा. मनोज कुमार ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।