मैनपुरी। जनपद के पांच केंद्रों पर सीबीएसई हाईस्कूल फाउंडेशन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान 1665 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री एजूकेशनल एकेडमी मैनपुरी में कुल 329 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें सेंट मेरी स्कूल के 212 में से एक एवं लॉर्ड कृष्णा जूनियर हाईस्कूल एजूकेशनल एकेडमी आगरा रोड मैनपुरी के 75 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के पंजीकृत सभी 42 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में डा. किरन सौजिया एजूकेशनल एकेडमी, मैनपुरी के कुल पंजीकृत 239 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव में कुल पंजीकृत 252 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें एसबीआरएल एकेडमी के 100 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से दो परीक्षार्थी, केपी चिल्ड्रंस एकेडमी बेवर के 118 में से तीन परीक्षार्थी एवं केएल इंटरनेशनल एकेडमी भोगांव के 35 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
एसबीआरएल एकेडमी में 558 परीक्षार्थियों में से छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिनमें सीआरबी पब्लिक स्कूल के 191 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से चार तथा एसएसडी एजूकेशनल एकेडमी घिरोर के 81 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि सुदिती ग्लोबल एकेडमी के पंजीकृत सभी 250 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। बाबा इंटरनेशनल स्कूल घिरोर के पंजीकृत सभी 34 परीक्षार्थी एवं दो प्राइवेट विद्यार्थी उपस्थित रहे। पैराडाइज पब्लिक स्कूल मैनपुरी में कुल 309 परीक्षार्थियों में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जिनमें अमन इंटरनेशनल स्कूल के 64 में से एक, शिक्षा सागर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल करहल के 96 में से एक, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल देवी रोड मैनपुरी के 30 में से दो एवं सेंट जीडी इंटरनेशनल स्कूल करहल के 119 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।