फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू की पुण्यतिथि पर गूंजी राम धुन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70 वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने गांधीपार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि गांधी जी ने हमेशा सत्य व अहिंसा का रास्ता दिखाया। सतीशचंद्र अग्रवाल, सुबूर अली, नुरुलहुदा लाला राइन, आमिर अली, प्रशांत तिवारी, अजय शर्मा, भूरा फारुखी, इमरान कुरैशी थे। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महात्मा गांधी का 70 वां शहीदी दिवस मनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग, साजिद बेग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अतुल चतुर्वेदी, हाजी नसीर अहमद, क्षेत्र लोकसभा अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि महात्मा गांधी के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुर्तजा हुसैन अंसारी, संदीप तिवारी, मु. सलीम, वकार अहमद, सुधीर सिंह, अंकित शर्मा, भरतेश जैन मौजूद थे। गुंजन एन्कलेव स्थित पुष्प पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि बापू को नमन किया गया। प्रधानाचार्य प्रीती शर्मा ने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वीएस शर्मा, वंदना बघेल, प्रिया गोयल, लक्ष्मी कश्यप, शारदा यादव, सौरभ जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें