फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के खिलाफ हल्ला बोल

विज्ञापन
Traffic Jam - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। शहर में बढ़ती जा रही जाम की समस्या के विरोध में रविवार को लोगों ने हल्ला बोला। शहरवासियों ने कचहरी स्थित धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


देवकृष्ण भारतोदय सहयोग समिति के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन में सचिव मेधाव्रत शास्त्री ने कहा कि शहर में जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। कई गंभीर मरीज और बच्चे घंटो जाम में फंसे रहते हैं। जाम में फंसे रहने वाहनों से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण भी दूषित हो रहा है।

लोगों ने मांग की कि जाम से निजात दिलाने के साथ बाईपास निर्माण को धरातल पर लाया जाए। लोगों ने एसडीएम सदर ब्रजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने जल्द समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें