फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने कहा कुछ ऐसा कि पति ने खुद को मारी गोली

Sun, 14 Jan 2018 01:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
shoot himself - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के एटा में परिवारिक विवाद से तंग आकर एक युवक ने खुद को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़े और खून से लथपथ युवक को जिला अस्पताल ले गए। 
विज्ञापन


परिवार के लोग जब उसे एटा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो युवक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। युवक ने गोली खुद को पेट में मारी थी। 

एटा के नगर कोतवाली इलाके के ट्यूवेल कॉलोनी निवासी रवींद्र परिवारिक कलह से काफी परेशान चल रहा था। अगल-बगल रहने वाले लोगों ने बताया कि उसका पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने कमरे में गया और खुद को गोली मार दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए इसके बाद गंभीर अवस्‍था में उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें