फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को मारी गोली, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। पावर हाउस रोड स्थित एक कारखाना में चौकीदार को शनिवार सुबह गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना निवासी विष्णुदयाल दीक्षित (70) स्टेशन रोड स्थित साकेत नगर निवासी शिवरतन तापड़िया के पावर हाउस स्थित कारखाने में चौकीदार हैं। शनिवार को रात करीब एक बजे विष्णुदयाल कारखाने में कांटा पर गाड़ी तौल रहे थे। तभी आवास विकास निवासी बिरजू वहां आ पहुंचा।

आरोप है कि आते ही उसने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर विष्णुदयाल को गोली मार दी। इसके बाद विष्णु लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पडे़। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी आ गए। जिन्हें देख कर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मुकद्मा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें