फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी ने ली चार की और जिंदगी

विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को कोहरे के बीच गुजरते वाहन और राहगीर।
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी का मौसम बुजुर्गों तथा बच्चों के लिए मुसीबत लेकर आया है। जिले में सर्दी के सितम ने रविवार को चार और लोगों की जिंदगी ले ली। वहीं, सात दिन के भीतर सर्दी से पीड़ित 150 से अधिक मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



सर्दी जुकाम, निमोनिया, आस्थमा, सांस, कोल्ड डायरिया आदि से पीड़ित मरीजों की भीड़ अस्पतालों में देखी जा रही है। शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की मौत हो गई। दोनों को सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव परोंख निवासी 80 वर्षीय रामनाथ को सर्दी के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



घिरोर के गांव बढ़ेपुर निवासी 30 वर्षीय शीलोदवी को भी परिजनों ने सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया था। यहां शनिवार की रात शीला देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई।


जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 मरीज सर्दी जनित बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराए जा रहे हैं। नव वर्ष के सात दिन में जनपद में सर्दी जनित बीमारियों से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
------------

नेकामऊ में मिला अज्ञात अधेड़ का शव
बेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम नेकामऊ में एक अज्ञात अधेड़ की एक अहाते में मौत हो गई। दोपहर को हुई जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में पहचान के लिए रखवा दिया है। अहाता मालिक कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति चार पांच दिन पूर्व यहाँ आया था, जिसे पहनने के लिए कपड़े आदि दे दिए गए थे। उसकी ठंड लगने से मौत हो गयी है। युवक की उम्र 45 वर्ष बताई गई है।


किशनी में मजदूर की सर्दी से बीमार होने पर हुई मौत
किशनी। विकासखंड के गांव कछपुरा निवासी 47 वर्षीय रविंद्रसिंह शाक्य मजदूरी करता है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले तीन दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से वह बीमार हो गया था। शनिवार की रात उसकी मृत्य हो गई। मृतक के चार संतानें हैं। दो पुत्रियों की उन्होंने पूर्व में शादी कर दी थी। सर्दी से हुई मौत की सूचना के बाद उपजिलाधिकारी किशनी देवेंद्र सिंह ने स्थानीय लेखपाल को मौके पर भेजा और जानकारी जुटाने को कहा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने का इंतजार है। बेसहारा हुये बच्चों की हर सम्भव मदद की जायेगी।


सुबह-शाम छाया रहा कोहरा, दिन में निकली धूप
मैनपुरी। नववर्ष के बाद रविवार को लगातार दूसरे दिन आकाश से धूप खिली तो लोग लुत्फ उठाने से पीछे नहीं रहे। लोगों ने पार्क में अपने बच्चों के साथ खेलकर समय गुजारा। हालांकि दिन में हल्की शीतलहर चलने से लोगों को परेशानी जरूर हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें