फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे चल रही नगर की सरकार

विज्ञापन
घर बैठे चल रही नगर की सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। नगर की सरकार इन दिनों घर से चल रही है। 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद अब तक पालिकाध्यक्ष पालिका कार्यालय नहीं गई हैं। लोग समस्याओं को लेकर पालिका के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पालिकाध्यक्ष नदारद हैं। वहीं अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी पालिका दफ्तर में नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में समस्याएं दूर करने का वादा बेमानी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका एटा का आरक्षण महिला वर्ग में होने के बाद मीरा गांधी के पालिकाध्यक्ष चुनी गईं। हालांकि पालिकाध्यक्ष शपथ ग्रहण के बाद अब तक पालिका कार्यालय नहीं पहुंची है। ऐसे में लोग प्रतिदिन नगर पालिका में नई पालिकाध्यक्ष के पास दुखड़ा लेकर पहुंचते हैं, लेकिन हर बार उनको मायूस होकर लौटना पड़ता है। हर वक्त पालिकाध्यक्ष कार्यालय के गेट पर ताला पड़ा रहता है। यूं तो गेट के पास लगे बोर्ड पर जनता से मिलने का समय 12 बजे से दो बजे तक लिखा है, लेकिन लोगों को अभी तक पालिकाध्यक्ष के दर्शन नहीं हुए हैं। कोई जलकर, गृहकर, तो कोई जलभराव, कोई सफाईकर्मी की शिकायत लेकर पालिका पहुंचता है, लेकिन पालिकाध्यक्ष की गैरहाजिरी के चलते लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है।

कुछ देर को आईं पालिकाध्यक्ष
नगर पालिका के कर्मचारी बताते हैं कि पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम को कुछ देर के लिए पालिका आई थी। इस दौरान वह 15-20 मिनट रुकी और स्वागत कराकर चली गईं। इसके बाद से पालिकाध्यक्ष को किसी ने देखा तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी पर जिले भर का चार्ज
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लोकेंद्र सिंह पर जिले भर का चार्ज है। चार नगर निकायों के काम को देखने के चलते वे एटा पालिका को कम वक्त दे पाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें