फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी परिसर में लगेंगे मेटल डिटेक्टर

विज्ञापन
कचहरी
विज्ञापन
मैनपुरी। कचहरी न्यायालय परिसर में दो मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। जिला जज और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में मेटल डिटेक्टर लगाने का काम शुरू हो गया है। दोनों परिसर में ही सारे न्यायालय स्थित हैं। सुरक्षा के लिहाज से परिसर में पहले से ही पीएसी की तैनाती है।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर अब दीवानी परिसर में दो मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। एक मेटल डिटेक्टर जिला जज न्यायालय परिसर में तथा दूसरा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट परिसर में लगाया जाएगा। दोनों मेटल डिटेक्टर दोनों भवनों के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए गुरुवार से काम शुरू हो गया है।

माना जा रहा है न्यायालय परिसर को सुरक्षित रखने के लिए उच्च न्यायाल ने यह व्यवस्था की है। संभावना जताई जा रही है एक सप्ताह के अंदर मेटल डिटेक्टर का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में एक दशक पूर्व अपर जिला जज के न्यायालय में हत्यारोपी पर जानलेवा हमला किया गया था। हत्यारोपी को दीवानी हवालात से पेशी पर न्यायालय में लाया गया था। पुलिस ने वादकारियों की मदद से हमला करके भाग रहे दो आरोपियों को तमंचों सहित पकड़ लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें