फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन मांगों को लेकर ई-रिक्शा चालकों ने घेरा कलेक्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। गरीब सेना के बैनर तले दोपहर लगभग एक बजे ई-रिक्शा लेकर पहुंचे दर्जनों लोगों ने डीएम कार्यालय पर धरना दिया। उनका कहना था कि प्रशासन ने मनमानी करते हुए एमजी रोड पर ई-रिक्शाओं का संचालन बंद कर दिया है। इससे तमाम चालकों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन से एमजी रोड पर ई रिक्शाओं के संचालन की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। काफी देर तक तक जब कोई अधिकारी उनका ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो सभी चालक वहीं धरने पर बैठ गए।

सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कलक्ट्रेट में हंगामा बढ़ते देख मौके पर पहुंची अपर जिलाधिकारी प्रशासन निधि श्रीवास्तव ने ज्ञापन लेने के बाद सभी को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी अपने-अपने रिक्शा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें