कुसमरा (मैनपुरी)। क्षेत्र के अरसारा फीडर की 11 हजार की लाइन में फाल्ट होने से फीडर से जुडे़ लगभग दो दर्जन से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति चालू नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार की रात 11 बजे अरसारा फीडर की 11 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। फाल्ट होने से गोकुलपुर, नगरिया, तकिया, खरगपुर, दादीपुर, मनिगांव, सिगनी, देवपुरा, पदमपुर सहित दर्जनों गांव में अंधेरा छा गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने जेई से शिकायत की। कर्मचारियों ने फाल्ट की तलाश शुरू की मगर फाल्ट नहीं मिला।
जेई ताराचंद्र का कहना है लाइन में फाल्ट हो गया है। फाल्ट को टीमें तलाश कर रही हैं। फाल्ट मिलते ही उसे सही कराकर आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। छात्र संजय, वंदना, आरती, सुषमा, मनीषा आदि का कहना है। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा चल रही है।
ऐसे में बिजली की कटौती और आए दिन होने वाले फाल्ट से पढ़ाई में नुकसान हो रहा है। उन्होंनेे अधीक्षण अभियंता से अरसारा फीडर पर कटौती कम करके लगातार हो रहे फाल्ट सही कराने की मंाग की है।
अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा का कहना है कर्मचारी फाल्ट तलाश कर रहे हैं। फाल्ट मिलते ही उसे शीघ्र सही कराकर आपूर्ति चालू कराई जाएगी।