फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ भी नहीं व्यवस्था, फिर भी बना दिया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
यूपी बोर्ड
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जो सूची जारी की है, उसमें ऐसे कालेज भी शामिल किए गए हैं जिनमें किसी प्रकार की व्यवस्थाएं नहीं है। अधिकारियों के आदेशों की भी वे लगातार अवहेलना कर रहे हैं। डीआईओएस ने सूची में शामिल ऐसे ही एक केंद्र की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति की है।
विज्ञापन


वर्ष 2018 की बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जनपद के लिए 115 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में छह डिबार तथा एक ब्लैक लिस्टेड कालेज को भी शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त दो दर्जन से अधिक कालेज ऐसे हैं, जो बोर्ड के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्हें भी परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त छात्र आवंटन में भी बड़ी लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन


कई कालेज ऐसे भी केंद्र बनाए गए हैं जिनके निरीक्षण में विभागीय अधिकारियों को लगातार लापरवाही मिल रही थीं। डीआईओएस जीएस राजपूत ने अगस्त 2017 में भजनलाल गेंदालाल स्मारक इंटर कालेज किशनी का निरीक्षण किया था। कालेज में सीसीटीवी आदि जैसे कई मानक अधूरे मिले थे।

डीआईओएस ने कालेज संचालक तथा प्रधानाचार्य को व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। डीआईओएस ने पुन: जांच कराई तब भी स्थिति जस की तस निकली।
विज्ञापन


मंगलवार को डीआईओएस ने भजनलाल गेंदालाल स्मारक इंटर कालेज की मान्यता प्रत्याहरण की संस्तुति करते हुए बोर्ड को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें