फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला प्राइमरी स् कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। एबीएसए श्रीकांत पटेल ने एका ब्लॉक के स्कूलों का निरीक्षण किया। 16 विद्यालयों में 19 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। वहीं, चार विद्यालय में ताला लटकता मिला। उनमें कार्यरत शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश दिए गए हैं।

एबीएसए श्रीकांत पटेल ने मंगलवार सुबह 8.20 बजे प्राइमरी विद्यालय महाराजपुर में निरीक्षण किया। विद्यालय बंद पाया गया। प्राइमरी दिनौली, प्राइमरी गोपालपुर, प्राइमरी सूरतपुर बंद मिला। प्राइमरी नगला मेवा में सुमित्रा देवी और खेतपाल सिंह अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


बीटीसी प्रशिक्षु भी अनुपस्थित मिले। प्राइमरी फरौदा में शिक्षिका बेबी अनुपस्थित मिली। एबीएसए ने सभी के वेतन पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही निर्देश दिए हैं कि एक महीने तक ये शिक्षक प्रतिदिन व्हाट्सअप पर स्कूल का फोटो भेजेंगे।
विज्ञापन


ब्लॉक एका में शिक्षकों ने जुगाड़ लगाकर अटेचमेंट करा रखे थे। ये शिक्षक स्कूल नहीं जाते थे। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता खराब हो रही थी। एबीएसए ने मंगलवार को 14 अटेचमेंट खत्म कर शिक्षकों को मूल विद्यालय में पहुंचने के आदेश दिए हैं। शिक्षकाें में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें