फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड सूची से कटा नाम, भड़कीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्वे के नाम पर राशन कार्ड निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को कालोनी की दर्जनों महिलाएं मुख्यालय स्थित पूर्ति विभाग पहुंचीं और अफसरों को समस्या बताई।
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी पचवान की महिलाओं ने बताया कि सर्वे के दौरान पात्र होने के बाद भी अपात्र घोषित कर राशन कार्ड निरस्त कर दिए। इससे पहले राशन कार्ड निरस्त से गुस्साईं महिलाओं राशन डीलर की क्लास ली। संतोष जनक उत्तर नहीं मिलने पर महिलाएं राशन डीलर लेकर जिला पूर्ति कार्यालय पहुंच थीं।

महिलाओं ने विभागीय अफसरों से समस्या के समाधान की मांग की है। महिला ंआदर्श देवी, आरती, बंसतदेवी, मीना देवी, मालती, रोशनी, मायादेवी और राजवती ने बताया कि वे सब गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले परिवार से हैं।
विज्ञापन


सर्वे के नाम पर उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए। आक्रोशित महिलाओं ने पूर्ति विभाग के अफसराें को जरूरी कागज भी दिखाए। शिकायत सुनने के बाद पूर्ति विभाग के अफसरों ने जांच करा पात्र लोगाें के राशन कार्ड बहाल करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें