फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन स्माइल के नाम पर पुलिस कर रही मजाक

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। पुलिस का ऑपरेशन स्माइल माखौल बनता जा रहा है। पुलिस कर्मी शहर में रास्ता भूलने वाले बच्चों को पकड़ माता पिता के साथ फोटो कराकर इस ऑपरेशन को पलीता लगा रहे हैं। जबकि वास्तव में अगवा होने वाले मासूम बच्चों को पुलिस बरामद करने में नाकाम साबित हो रही हुई है।
विज्ञापन


जिले से लापता होने वाले मासूम बच्चों को बरामद कर परिजनों से मिलाने के लिए शासन स्तर से ऑपरेशन स्माइल चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस इस ऑपरेशन को पलीता लगाती नजर आ रही है। खासतौर से कोतवाली नगर पुलिस इस अभियान को पूरी तरह से अनदेखा कर रही है। पुलिस
केवल रास्ता भूलने वाले बच्चों को पकड़ कर परिजनों के हवाले कर रही है। जबकि वास्तव में अगवा मासूमाें को बरामद करने में नगर पुलिस पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई है।
विज्ञापन


शीतलपुर गांव से एक के बाद एक मासूम बालक लापता हो रहे हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बनता जा रहा है। इतना ही नहीं खौफजदा ग्रामीण बच्चों को घर भी नहीं जाने दे रहे। बीती सात जुलाई को भी कस्बा अलीगंज से एक छात्र लापता हो गया था। शीतलपुर और अलीगंज से लापता हुए मासूूम में किसी को भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। बच्चों की बरामदगी तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पाई। इस तरह से जनपदीय पुलिस ऑपरेशन स्माइल में कागजी खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें