फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवर चमकाने के बहाने तीन लाख की चपत

विज्ञापन
गांव औनपुरा में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

दो शातिर युवक सोने-चंादी के जेवर मुफ्त में चमकाने का झांसा देकर किवदवई नगर कालोनी में तीन महिलाओं से तीन लाख रुपये के जेवर ठग ले गए। पड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किदवई नगर कालोनी में सुरेश, पंकज, मयंक किराने के मकान में रह कर मजदूरी करते हैं। बुधवार शाम जब तीनों काम पर गए थे उसी वक्त दो युवक पंकज के घर पहुंचे और उसकी पत्नी विमला को मुफ्त में सोने-चांदी के जेवर साफ कराने का झांसा दिया। मुफ्त की बात सुन कर विमला पड़ोस मेें रहने वाले मयंक की पत्नी राखी और सुरेश की पत्नी शांती को बुला लाई। आरोप है कि तीनों युवकों ने बातों के जाल मे फंसा कर उनसे भी सोने-चांदी के जेवर निकलवा लिए। शातिरों ने तीनों के सामने करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर केमिकल युक्त पानी में डाल दिए और दो घंटे बाद निकाल कर सादा पानी से धोने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाने के बाद तीनों महिलाओं के पति भी शाम सात बजे घर पहुंच गए। महिलाओं ने उनके सामने पानी में हाथ डाल कर जेवर निकाले तो नकली जेवर देख उनके होश उड़ गए। तीनों ने गुरुवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस महिलाओं को बुला कर शातिरों के स्कैच बनवाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें