फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के माध्यमिक विद्यालय

विज्ञापन
school
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

जिले में बिना मान्यता के धड़ल्ले से माध्यमिक विद्यालयों का संचालन हो रहा है। विद्यालयों के संचालक मान्यता प्राप्त विद्यालयों से संबद्ध कर बच्चों को परीक्षा में बैठा देते हैं। इनमें शिक्षण कार्य कराते समय अप्रशिक्षित शिक्षकों का सहारा लिया जाता है।
विज्ञापन

जिले में करीब 190 मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। इनके अलावा भी काफी संख्या में विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने माध्यमिक स्तर पर हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की मान्यता नहीं ले रखी। पिछले दिनों अमापुर के खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में भी प्राइमरी विद्यालय के नाम से फकौता के टिकुरिया में संचालितं विद्यालय में हाईस्कूल तक कक्षाओं का संचालन मिला था। विद्यालय के संचालक अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालय से सांठगांठ करके बच्चों का शिक्षण कार्य कराते हैं। छात्र छात्राएं किसी दूसरे विद्यालय के नाम से परीक्षा में शामिल होते हैं और उनको उसी विद्यालय का परीक्षा फल दिया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएसएस राजपूत ने कहा कि इस तरह के विद्यालयों का संचालन उनके संज्ञान में आया है। विद्यालयों के संचालक बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन बंद कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें