मैनपुरी। दिन पर दिन बढ़ रही भीषण गर्मी के चलते संक्रामक रोगों से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल हो या फिर प्राइवेट नर्सिंग होम हर जगह रोगियों की लंबी लाइन लगी नजर आ रही हैं। मंगलवार को विभिन्न रोगों से पीड़ित जिला अस्पताल में 900 से अधिक रोगी पहुंचे। इनमें से आपातकालीन कक्ष में डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त से पीड़ित 14 रोगी भर्ती कराए गए।
मंगलवार को जिला अस्पताल में विभिन्न रोगों से पीड़ित 900 से अधिक रोगी पहुंचे। इसके चलते जिला अस्पताल में लंगी लाइनें लगी नजर आईं। गंभीर हालत में आपातकालीन कक्ष में विभिन्न रोगों से पीड़ित लगभग 210 रोगी पहुंचे। इनमें से अधिकतर रोगी डायरिया, पेट दर्द, उल्टी, दस्त आदि से पीड़ित थे। डायरिया से गंभीर हालत होने पर 14 रोगियों को आपातकालीन कक्ष में भर्ती किया गया।
सीएमएस डा. एके गुप्ता का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी अधिक पीएं। उन्होंने बताया कि उमस वाली गर्मी ज्यादा हानिकारक होती है। ऐसे में बच्चों को गर्मी से दूर रखना चाहिए। उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें। वहीं बड़ों को भी समय-सयम पर पानी पीना चाहिए। फिजीशियन डा. जेजे राम का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी उबाल कर पीएं। ओआरएस का घोल समय-समय पर पीते रहें।
फोटो