फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारा खाने आए तीन किशोर लापता

विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खैरगढ़। गांव हाथवंत में भंडारा खाने के लिए 24 जून को आए तीन किशोर लापता हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है। सोमवार को पीड़ित के परिवारीजनाें ने खैरगढ़ पुलिस को किशोरों के लापता होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हाथवंत में पुलिस चौकी के समीप ग्रामीणों द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया था। 24 जून को आयोजकों द्वारा भंडारे का आयोजन था। भंडारे में शामिल होने के लिए इसी थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर गीतम सिंह निवासी धीरज (14), लुक्का (10) और मटरु (8) आए थे, लेकिन भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वह घर नहीं पहुंचे। किशोरों के घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों को चिंता हो गई।

उन्होंने किशोरों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। इस पर लुक्का और मटरु की मां कमलेश देवी ने खैरगढ़ पुलिस को तीनों किशोरों के लापता होने की तहरीर दी है। खैरगढ़ थानाध्यक्ष का कहना है कि किशोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें