फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा रुकवाए प्रशासन नहीं तो करेंगे आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। तहसील करहल क्षेत्र के गांव विनायकपुर में अनुसूचित जाति आबादी क्षेत्र पर प्रधानपति जबरिया निर्माण करा रहा है। शिकायतों के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंची। प्रार्थना पत्र में कहा है कि प्रशासन अवैध कब्जे को रुकवाए नहीं तो दो परिवार के लोग आत्मदाह करने पर विवश होंगे।
विज्ञापन


थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव विनायकपुर निवासी नीरज कुमारी शुक्रवार को परिजनों व एक ब्राहृमण परिवार के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। उसने डीएम को संबोधित प्रार्थना-पत्र में कहा है कि अनुसूचित जाति की आबादी भूमि का मामला न्यायालय में चल रहा है। यथा स्थिति बनाए रखने को लेकर स्टे भी है। इसके बावजूद प्रधानपति ने सहयोगियों के साथ अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया है।

एसडीएम व थानाध्यक्ष से भी कई बार शिकायतें की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोपी पक्ष का सहयोग करते हुए अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। महिला ने प्रार्थना-पत्र के जरिए प्रशासन को चेतावनी दी है, कि अवैध निर्माण को रुकवाया जाए, अन्यथा की दशा में उसका व दीपू पंडित का परिवार आत्मदाह करने पर विवश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें