फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक के 139 शिक्षकों को वेतन देने का आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। अभिलेख सत्यापन के बाद आखिरकार 12460 शिक्षक भर्ती में तैनात हुए शिक्षकों को नए साल में वेतन मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लेखाधिकारी को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


छह माह पहले प्रदेश में हुई 12460 शिक्षक भर्ती में जिले में 195 पदों का सृजन किया गया था। इसमें से 139 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। ये सभी शिक्षक तभी से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अभिलेखों का सत्यापन न हो पाने के चलते इन शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो पा रहा था।

शनिवार को बीएसए ने शिक्षकों की समस्याओं को देखते हुए सभी शिक्षकों का वेतन जारी करने का आदेश दे दिया। लेखाधिकारी को भेजे गए पत्र में बीएसए ने शिक्षकों के खाते में वेतन का भुगतान कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


अभी शिक्षकों के कुछ प्रमाणपत्रों का सत्यापन होना बाकी है। ऐसे में पत्र में ये भी साफ कहा गया है कि अगर बाद में सत्यापन के दौरान कोई गड़बड़ी मिलती है तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
विज्ञापन


शिक्षकों के अभिलेख सत्यापित करने के बाद वेतन जारी कर दिया गया है। अगर बाद में कहीं भी अभिलेखों में गड़बड़ी सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए, मैनपुरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें