फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर मंत्री ने दिया विकास कार्य का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। यहां आए नगर विकास मंत्री ने शहर के लोगों को नए साल पर योजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने मंच से ही कई योजनाओं का एलान करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग पर रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल बनवाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सोमवार को शहर में नगर पालिका के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आए थे। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की योजनाएं गिनाने के साथ ही एक साल में पालिका की उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश स्वच्छता की बाट जोह रहा है, आज जरूरत स्वच्छता को गले लगाने की है। उन्होंने कहा कि बीमारियों को दूर रखने के लिए हमें ही साफ-सफाई रखनी होगी।

नगर विकास मंत्री ने भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री की मांग पर दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना से रामलीला मैदान की बाउंड्रीवाल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने जिलाधिकारी को एस्टीमेट भेजने के लिए कहा। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, डीसीबी चेयरमैन नरेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


योजनाओं का एलान करते हुए उन्होंने शहर में 1720 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने, 480 इंडिया मार्का हैडपंपों की स्थापना के लिए दो करोड़ 13 लाख, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों के लिए 82.25 लाख और आवारा पशुओं के लिए अमृत योजना में तीन करोड़ छह लाख की धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए जो भी जरूरत होगी सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें