फिरोजाबाद। नगर मजिस्ट्रेट ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रमों व सार्वजनिक स्थलों पर हुडदंग करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की चेतावनी जारी की है। नगर मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह के अनुसार नववर्ष की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
कार्यक्रमों में आम व्यक्तिओं के साथ साथ महिलाओं की सहभागिता भी रहती है।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा सेवन एवं महिलाओं से अभद्रता के मामलों में आरोपी के विरूद्व सख्त कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी होटल अथवा रेस्टोरेंट में अश्लील कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर संचालकों पर कार्यवाही होगी। 31 दिसंबर और एक जनवरी 2019 को रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे लाउडस्पीकर का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
फिरोजाबाद। एक जनवरी को जिलाधिकारी व एसएसपी तहसील सदर में जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे।
तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं एसएसपी सचिद्र पटेल जन शिकायतों की सुनवाई करेंगे।