फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में खाद्यान्न की निगरानी के लिए टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। शासन के आदेश पर जनपद में खाद्यान्न की निगरानी के लिए टास्क फोर्स गठित कर दी गई हैं। इसके लिए संपूर्ण जनपद को दो हिस्सों में बांटा गया है। दोनों टास्क फोर्स का नेतृत्व मजिस्ट्रेट करेंगे, जिन्हें गोदाम से लेकर वितरण तक आकस्मिक चेकिंग करनी है।
विज्ञापन


सरकारी राशन की कालाबाजारी की शिकायत बढने पर आयुक्त खाद्य एवं रसद के निर्देशानुसार डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने दो टास्क फोर्स गठित कर दी है। इसमें तहसील सदर, गोवर्धन और छाता अंतर्गत मिट्टी के तेल तथा खाद्यान्न गोदामों के लिए डिप्टी कलक्टर हरिशंकर यादव को प्रभारी बनाया है।

मांट और महावन तहसील के लिए गठित टास्क फोर्स की कमान डिप्टी कलक्टर राहुल यादव को दी है। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विज्ञान तथा संबंधित पूर्ति निरीक्षक को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन


आदेशित किया है कि क्षेत्रीय गोदाम और डिपो पर आकस्मिक चेकिंग करते हुए सही उठान सुनिश्चित कराए। तेल और खाद्यान्न की निकासी के दौरान अचानक तोल भी कराई जाए। कोटेदार के यहां वितरण पर भी नजर रखें। इसके साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम को भी आकस्मिक जांच के आदेश दिए हैं।

मांट की बढ़ने लगीं शिकायतें
मांट ब्लॉक एक बार फिर चर्चाओं में आने लगा है। अनेक शिकायतों के बाद नौहझील से हटाई गई पूर्ति निरीक्षक पारुल शर्मा के मांट पहुंचने के बाद डीएम और डीएसओ तक यह स्थिति बढ़ गई है। किसी मामले में जांच बावजूद कार्रवाई न करना तो किसी मामले में डीलर न होने पर राशन कार्डों को दूर दराज कोटेदार से संबद्ध करने की शिकायत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें