फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों में राष्ट्रगान गाकर आप जताएगी विरोध

विज्ञापन
आप - फोटो : SELF
विज्ञापन
एटा। आम आदमी पार्टी सड़कों में रहे गड्ढों के विरोध में नया तरीका अपनाने जा रही है। जिस-जिस मार्ग पर मुख्यालय स्थित गड्ढे हैं वहां पर आप ध्वजारोहण और राष्ट्रगान गाकर अपना विरोध जाएगी। शासन और प्रशासन को अलर्ट करते हुए तीन दिन का समय दिया जा रहा है। अगर सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए तो आप के नेता और कार्यकर्ता विरोध जताने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

आप के नेता डीके राजपूत ने कहा कि जिले की हर सड़क गड्ढायुक्त है, जिनसे निकलना मुश्किल हो रहा है। जनता की कमाई को विकास कार्य में नहीं लगाकर सरकार अपने पेट भरने में लगी हुई है। अगर तीन तक मुख्यालय की सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गड्ढों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाकर विरोध जताने पर मजबूर होंगे। इतना ही नहीं गड्ढों पर स्कूली बच्चों से रंगोली भी बनवाई जाएंगी। इनका कहना है कि आए दिन गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं, वाहन पलट रहे हैं जिनमें लोग अपनी जान और माल दोनों खो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें