फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार लाख से होगा घंटाघर का कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सदर बाजार स्थित प्राचीन घंटाघर जल्द ही नए रंग में नजर आया। घंटाघर की बिल्डिंग का जीर्णोद्वार कराने के लिए नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। सालों पुराने घंटाघर के जर्जर छज्जों को तुड़वाना शुरू कर दिया। शनिवार रात में शेष कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


सदर बाजार में सालों पुराना प्राचीन तीन मंजिला घंटाघर बना हुआ है। इसका निर्माण गोविंद राम गोयल ने कराया था। घंटाघर का निर्माण होने के सालों बाद भी नगर निगम ने उसका जीर्णोद्वार नहीं कराया। इससे घंटाघर की बिल्डिंग पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। घंटाघर के बाहर के छज्जों का मलवा टूटकर दुकानदार और राहगीरों के ऊपर गिरने से हादसे का भय बना रहता है।

दुकानदारों ने घंटाघर का जीर्णोद्वार कराने की मांग उठाई। वार्ड नंबर 23 के पार्षद मोहित अग्रवाल ने घंटाघर के जीर्णोद्वार का प्रस्ताव नगर निगम को दिया था, जिसका करीब साढ़े चार लाख का एस्टीमेट बन चुका है। पार्षद की पहल पर शुक्रवार रात में नगर निगम ने घंटाघर के तीन मंजिल के जर्जर छज्जों को तुड़वाने का काम र्य शुरू करा दिया जो दो बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन


इसके बाद भी काम शेष रह गया जो आज रात में होगा। पार्षद मोहित अग्रवाल ने बताया कि जर्जर छज्जों को तोड़ कर घंटाघर के छज्जों का निर्माण कराकर स्टील की ग्रिल लगाने के बाद घंटाघर का रंग-रोगन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें